23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप-2018 की मेजबानी को तैयार यूएई, बताया हमारे लिए यह गर्व की बात

एशिया कप 15 सितम्बर से शुरू होना है और भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 19 सितम्बर को खेल जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Aug 2018, 6:03 PM IST

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के 2018 संस्करण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत संयुक्त अरब अमीरात इस साल एशिया कप टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एशिया कप 15 सितम्बर से शुरू होना है और भारत पाकिस्तान का मुकाबला 19 सितम्बर को खेल जाएगा।


BCCI ने दी जानकारी-
बोर्ड ने कहा, "संयुक्त अरब अमीरात में संस्कृति, युवा और सामाजिक विकास मंत्री तथा अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चेयरमैन शेख नाहयान बिन मुबारक अल-नाहयान ने ईसीबी की ओर से हस्ताक्षर किए हैं। बीसीसीआई की ओर से कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी भी मौजूद थे।"


यूएई के लिए गर्व की बात-
शेख नाहयान ने कहा, "यह संयुक्त अरब अमीरात के लिए गर्व का समय है कि वह एशिया कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। हमारे देश में ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले प्रतिस्पर्धी देशों के लोग रहते हैं। ऐसे में हमें लगता है कि हम इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी पाकर सम्मानित हुए हैं। यह संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है।"


BCCI कार्यवाहक सचिव ने कहा-
अमिताभ ने कहा, "हम बीसीसीआई की ओर से एशिया कप की मेजबानी के लिए ईसीबी का शुक्रिया अदा करते हैं। हम बेहतरीन क्रिकेट टीमों को इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को प्रतिस्पर्धा करते देखेंगे। आशा है कि विश्व भर में क्रिकेट प्रशंसक इस टूर्नामेंट का आनंद लेंगे।"


15 सितम्बर से होगा एशिया कप-
इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें हिस्सा लेने वाली छठी टीम एशिया क्रिकेट काउंसिल क्वालीफायर की विजेता टीम होगी। एशिया कप-2018 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितम्बर से होगा, जो 28 सितम्बर को समाप्त होगा। इसके मैच अबु धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।