5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे विश्व कप से पहले बेन स्टोक्स की रिटायरमेंट से वापसी, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में हुआ चयन

स्टोक्स ने पिछले साल 18 जुलाई को वर्क लोड के चलते वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन वर्ल्ड कप को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि स्टोक्स अपने फैसले पर विचार कर सकते हैं। अब करीब 13 महीने बाद एक बार फिर उनकी वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Aug 2023, 3:24 PM IST

ben_stokes.png

Ben Stokes returns to England ODI squad: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड ने बाकी टीमों को एक बड़ा झटका दिया है। वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट वापस ले लिया है।

स्टोक्स ने पिछले साल 18 जुलाई को वर्क लोड के चलते वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन वर्ल्ड कप को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि स्टोक्स अपने फैसले पर विचार कर सकते हैं। अब करीब 13 महीने बाद एक बार फिर उनकी वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। हालांकि अभी आधुइकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।

इससे पहले इंग्लैंड के चयनकर्ताओं और सीमित ओवर कोच मैथ्यू मॉट ने कहा, "हम देखेंगे कि क्या वह खेलने को इच्छुक हैं। हालांकि उनकी तरफ़ से हमें कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे।" अख़बार टेलीग्राफ़ ने भी रिपोर्ट किया है कि स्टोक्स ख़ुद वनडे से संन्यास को वापस लेकर विश्व कप खेलना चाहते हैं।

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप से पहले न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ खेलना है और उसके लिए टीम का चयन होना है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वे न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए फ़ुल स्ट्रेंथ वनडे टीम उतार सकेंगे। हालांकि आयरलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ में वे टीम की गहराई की भी जांच कर सकते हैं। बुधवार को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा हो सकती है।