31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बेन स्टोक्स की हुई घुटने की सफल सर्जरी, IPL 2024 में नहीं खेलेंगे

इग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के घुटने की सर्जरी हो गई है। स्टोक्स ने बुधवार, 29 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हो गई है और अब उनका रिहैब शुरू होगा। फोटो में वो एक हॉस्पिटल के सामने बैसाखी के सहारे खड़े हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Nov 2023, 4:00 PM IST

ban_stoks.png

Ben Stokes Knee Surgery: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अगले साल भारत के टेस्ट दौरे से पहले अपने बाएं घुटने की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए सर्जरी कराई है। घुटने की समस्या के कारण 32 वर्षीय स्टोक्स इस साल आखिरी तीन एशेज टेस्ट में गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के घुटने की सफलतापूर्व सर्जरी हो गई है। इस बारे में खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की।

पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हो गई है और अब उनका रिहैब शुरू होगा। फोटो में वो एक हॉस्पिटल के सामने बैसाखी के सहारे खड़े हैं। स्टोक्स अब भारत में अगले साल 25 जनवरी से 11 मार्च तक होने वाली इंग्लैंड की पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए समय पर पूर्ण फिटनेस हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे जिसमें हैदराबाद, विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला मैचों के आयोजन स्थल होंगे।

पिछले हफ्ते, स्टोक्स ने अपने कार्यभार और फिटनेस का प्रबंधन करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सीज़न से बाहर होने का विकल्प चुना था। यह ऑलराउंडर 2023 आईपीएल सीज़न के लिए 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे महंगा अनुबंध था, लेकिन चोटों के कारण लीग चरण के बाकी मैचों से बाहर होने से पहले उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले।