24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS WI : भुवी-बुमराह को दिया जायेगा आराम, कोहली की चोट पर अपडेट का अब भी इंतजार

वेस्टइंडीज सीरीज शुरू होने वाले हैं तो राष्ट्रीय चयन समिति कप्तान विराट कोहली की चोटिल कलाई पर अपडेट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये टीम की घोषणा करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Sep 2018, 6:40 PM IST

Bhuvi-Bumrah will be given rest, still waiting for updates of virat in

IND VS WI : भुवी-बुमराह को दिया जायेगा आराम, कोहली की चोट पर अपडेट का अब भी इंतजार

नई दिल्ली । एशिया कप में विराट कोहली कोहली को पूरी सीरीज के लिए आराम दिया गया था । अब जब वेस्टइंडीज सीरीज शुरू होने वाले हैं तो राष्ट्रीय चयन समिति कप्तान विराट कोहली की चोटिल कलाई पर अपडेट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये टीम की घोषणा करेगी।


पहले दो टेस्ट के लिए घोषित हो सकती है टीम
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘‘विराट को कलाई में चोट है। इसके लिये उनके परीक्षण हो चुके हैं, बस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सहयोगी स्टाफ से चिकित्सीय अपडेट का इंतजार है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें यह कलाई की चोट कैसे लगी। यह इंग्लैंड टेस्ट मैचों के दौरान या ट्रेनिंग सत्र में लगी होगी। ’’ अगर कोहली की चोट गंभीर नहीं है तो चयनकर्ता दो टेस्ट मैचों के लिये टीम की घोषणा करेंगे या फिर वे सिर्फ पहले ही टेस्ट के लिये टीम घोषित करेंगे। टीम के शनिवार की शाम या रविवार को घोषित होने की उम्मीद है।

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार दिया जा सकता है विश्राम
बोर्ड के सूत्रों के अनुसार चयनकर्ता जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट मैचों में आराम देंगे। बुमराह ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से लगातार गेंदबाजी कर रहा है जिसके बाद एशिया कप में चार मैच में भी उसने गेंदबाजी की।अधिकारी ने कहा, ‘‘जसप्रीत ने इंग्लैंड में तीन टेस्ट में 133 ओवर तक गेंदबाजी की और दुबई की इस गर्मी में भी उसने करीब अपना पूरा कोटा फेंका। उसे आस्ट्रेलिया दौरे के लिये तैयार रहने के लिये थोड़े आराम की जरूरत है। भुवी को भी आस्ट्रेलिया दौरे के लिये सहेजकर रखा जाना चाहिए। ’’

रविचंद्रन अश्विन ने पास कर लिया है फिटनेट टेस्ट
हालांकि भारतीय खेमे के लिये अच्छी खबर यह है कि सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन फिट हैं और कूल्हे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं।’’ चयनकर्ताओं के लिये सबसे बड़ा फैसला होगा कि शिखर धवन को चुना जायेगा या नहीं। पृथ्वी साव के टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद है जबकि मयंक अग्रवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिये 90 रन की पारी खेलकर अपना दावा सही समय पर पेश कर दिया है।