
Bhuvneshwar Kumar
India vs Ireland: भुवनेश्वर कुमार ( Bhuvneshwar Kumar ) ने भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले T20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट झटका, इस दौरान उनका एक ओवर मैडन भी रहा। आयरलैंड के खिलाफ 1 विकेट लेने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के पॉवरप्ले में 34 विकेट लेने का रिकॉर्ड हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में कप्तान Andrew Balbrinie का विकेट लेने के बाद उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली
इस मामले में भुवनेश्वर कुमार से पीछे वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री है जिनके नाम 33 पॉवरप्ले विकेट थे। जबकि तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी मौजूद हैं, जिन्होंने पावर प्ले में गेंदबाजी करते हुए 33 विकेट अपने नाम किए। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट हासिल करते हुए सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ दिया है और पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें - 3 क्रिकेटर जिन्होंने Test इतिहास में खेली सबसे धीमी पारी, लिस्ट में भारतीय दिग्गज भी शामिल
बता दें कि पिछले कुछ समय से भुवनेश्वर कुमार कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी लहराती हुई गेंदों का किसी बल्लेबाज के पास कोई काट नहीं है। वह अक्सर विरोधियों को शुरुआती झटके देने के लिए जाने जाते हैं, उनकी इन स्विंग और आउट स्विंग गेंदबाज़ी का कोई जवाब नहीं है। वहीं भुवी के अंतरराष्ट्रीय T20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 65 मुकाबले खेलते हुए कुल 65 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.91की है जबकि औसत 24.02 की शानदार औसत रही है।
मैच का हाल बताए तो बारिश के कारण मैच को 12 ओवर का कर दिया गया और भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से Harry Tector ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर, इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। दीपक हुड्डा ने 47 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें - 'मुझे एक अच्छा काम बताओ जो उसने किया हो' PCB प्रमुख Ramiz Raza पर भड़का पूर्व तेज गेंदबाज
Updated on:
27 Jun 2022, 3:40 PM IST
Published on:
27 Jun 2022, 3:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.