26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Test Ranking में भारत को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के हाथों गंवाई बादशाहत

अक्टूबर 2016 के बाद ICC Test Ranking में यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान से नीचे आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 1 May 2020, 3:11 PM IST

team_india.jpg

दुबई : आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में साढ़े तीन साल से पहले नंबर चल रही टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जारी आईसीसी (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पहले स्थान से अपदस्थ कर दिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले स्थान से खिसककर अब तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं वनडे रैंकिंग में पिछले साल आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली टीम इंग्लैंड पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 में भी पहले पायदान पर पहुंच गई है।

अक्टूबर 2016 से था भारत नंबर वन

आईसीसी रैंकिंग नियम के अनुसार, 2016-17 के रिकॉर्ड को सालाना अपडेट में से हटाने के बाद रैंकिंग में यह बदलाव देखने को मिला है। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान से हटी है। बता दें कि 2016-17 में टीम इंडिया ने 12 टेस्ट मैच जीते थे, जबकि सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान कोहली की कप्तानी में म इंडिया ने सभी पांच टेस्ट सीरीज जीती थीं। आईसीसी ने बताया कि 2016-17 के रिकॉर्ड्स हटाने के कारण रैंकिंग में ये बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस तरह किया गया है अपडेट

रैंकिंग में मई 2019 से टेस्ट मैचों को 100 प्रतिशत और उससे पहले के दो साल के टेस्ट मैचों का 50 प्रतिशत शामिल किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला। वह टेस्ट के साथ-साथ टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी पहले स्थान पर पहुंच गया।

तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की रैंकिंग

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड ने जगह बनाया है। वहीं टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम है।

वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड और भारत क्रमश: पहले दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा रखा है।

वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पहुंच गया है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: इंग्लैंड और भारत हैं, जबकि चौथे स्थान पर पाकिस्तान और पांचवें पर दक्षिण अफ्रीका है।

टेस्ट चैम्पियनशिप में पहले स्थान पर

टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी बात यह है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर कायम है। बता दें कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस चैम्पियनशिप में सभी टीमों को छह टेस्ट सीरीज खेलना है और इसके बाद अंक तालिका में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में भिड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग