23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केदार जाधव के एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े बीजेपी और कांग्रेस,पढ़े किसने क्या कहा

लेकिन केदार अपने बोलिंग एक्शन को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अब उनके गेंदबाजी के एक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के समर्थक एक दूसरे से भीड़ गए हैं।

2 min read
Google source verification
kedar bjp congress

केदार जाधव के एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े बीजेपी और कांग्रेस,पढ़े किसने क्या कहा

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला 28 तारीख को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय फिरकी गेंदबाज केदार जाधव सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल एशिया कप में टीम इंडिया ने शदर प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान टीम को दो बार हराया है। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा श्रेय पार्ट टाइम बॉलर केदार जाधव को जाता है। हार्दिक पांड्या के चोटिल हो जाने के बाद उन्होंने भारतीय टीम को ऑलराउंडर की कमी महसूस नहीं होने दी। लेकिन केदार अपने बोलिंग एक्शन को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अब उनके गेंदबाजी के एक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के समर्थक एक दूसरे से भीड़ गए हैं।

कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे से भिड़े -
जी हां! केदार के एक्शन को लेकर मैच के बाद कांग्रेस आईटी सेल की हेड दिव्या स्पंदना ने एक ट्वीट किया। दिव्या ने रुपये की गिरावट की तुलना केदार के एक्शन से करते हुए लिखा "केदार जाधव का बॉलिंग एक्शन कितना लो है। पर इतना लो भी नहीं जितना रुपये की कीमत है।" इस ट्वीट को पढ़ते ही भारतीय जनता पार्टी ने भी इसका जवाब दिया " केदार के एक्शन के बारे में तो नहीं पता लेकिन तुम्हारा आईक्यू लेवल पाकिस्तान की पूरी टीम की परफॉरमेंस से भी कम है।" बस फिर क्या था दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक दूसरे को ट्रोल करना शुरू कर दिया किसी ने राहुल गाँधी का आईक्यू काम बताया तो किसी ने मोदी भक्तों का।एक यूजर ने लिखा कांग्रेस की लोकसभा सीट बाबर आज़म के स्कोर से भी कम हैं। तो किसी ने बीजेपी का आईक्यू लेवल रेगिस्तान के वाटर लेवल से भी कम बताया।

फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत -
बता दें जब-जब भारत पाकिस्तान का मैच होता है इस तरह के मुद्दे सामने आते हैं। देश के युवाओं को जहां शिक्षा, स्वस्थ और रोजगार के मुद्दों पर बहस करनी चाहिए वे इन मुद्दों में फंस कर रह जाते हैं। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। बुधवार को बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हरा तीसरी बार एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया है।