मुंबई : अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन में वेब सीरीज (Web Series) पाताल लोक (Pataal Lok) जब से रिलीज हुई है, तब से इसे लेकर कोई न कोई खबरें आती रहती है। इस वेब सीरीज को लेकर एक उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishor Gurjar) ने शिकायत दर्ज करा रखा है। उनका कहना था कि इस सीरीज में इजाजत के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वह यहीं नहीं रुके, इसके आगे उन्होंने अनुष्का शर्मा को देशद्रोही करार दिया और कहा कि विराट कोहली देशभक्त है और उन्हें अनुष्का शर्मा जैसी देशद्रोही को तलाक दे देना चाहिए।