3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : आसान नहीं होगा ब्राजील का स्विट्जरलैंड से मुकाबला, जीत के लिए बहाना होगा पसीना

16 साल से खिताब से महरूम रहने वाली ब्राजील इस विश्व कप में स्टार खिलाड़ी नेमार की कप्तानी में अपने छठे खिताब की ख्वाहिश लिए उतर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Jun 2018, 10:11 AM IST

fifa

FIFA 2018 : आसान नहीं होगा ब्राजील का स्विट्जरलैंड से मुकाबला, जीत के लिए बहाना होगा पसीना

नई दिल्ली। पांच बार की विजेता ब्राजील फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण की शुरुआत रविवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ करेगी। बीते 16 साल से खिताब से महरूम रहने वाली ब्राजील इस विश्व कप में स्टार खिलाड़ी नेमार की कप्तानी में अपने छठे खिताब की ख्वाहिश लिए उतर रही है। ग्रुप-ई के इस पहले मैच के मुश्किल होने की पूरी उम्मीद है। स्विट्जरलैंड ब्राजील को अच्छी टक्कर देने का माद्दा रखती है।

कोच टिटे की टीम ने हाल ही में खेले गए दोस्ताना मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। दोस्ताना मैचों में ब्राजील ने अपनी बेहतरीन आक्रामण पंक्ति विलियन, रोबेटरे फिरमिनो, गेब्रिएल जीसस, फिलिप कोटिंहो और नेमार के दम पर क्रोएशिया और आस्ट्रिया को खासा परेशान किया था। पिछले विश्व कप में अपने घर में ब्राजील को सेमीफाइनल में जर्मनी ने 7-1 से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 2015 तथा 2016 में कोपा अमेरिका में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसी कारण कोच डुंगा को जाना पड़ा था और टिटे ने उनका स्थान लिया था।

टिटे आक्रामक रणनीति के साथ उतरने वाले कोच हैं। उनके रहते ब्राजील ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अर्जेटीना जैसी टीम को 3-0 से मात दी थी और हाल ही में जर्मनी को भी 1-0 से हराया है। इस ब्राजील के सामने रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड है जिसने क्वालीफाइंग दौर में लगातार नौ मैच जीते हैं। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। विंगर शेरडान शकिरी और ग्रानित खाका के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखी गई है। हरिस सेफेरोविक को मैदान पर उतरने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

टीमें :

स्विट्जरलैंड :

गोलकीपर : यान सोमेर, मार्विन हिट्ज, रोमान बुर्की

डिफेंडर : निको एल्वेदी, लियो लेकरोइक्स, स्टीफन लिस्टस्टेनर, मिशेल लांग, फाबियान स्कार, रिकाडरे रोड्रिगेज, मैनुएल अकान्जी

मिडफील्डर : ग्रानिट शाका, रेमो फ्रेउलर, स्टीवन जुबेर, गेल्सन फनार्देस, डेनिस जकारिया, एडिमिल्सन फनार्देस, बेलरिम जेमाली, वालोन बेहरामी, शेरडान शकीरी

फारवर्ड : मारियो गवारानोविक, ब्रील एम्बोलो, अदमीर मेहमेदी और हेरिस सेफेरोविक।

ब्राजील :

गोलकीपर : एलिसन, कासियो, एंडरसन

डिफेंडर : डानिलो, गेरोमेल, फिलिपे लुइस, मार्सेलो, मिरांडा, फागनेर, थियागो सिल्वा

मिडफील्डर : कैसिमीरो, फर्नाडिन्हो, फ्रेड, पॉलिन्हो, फिलिपे कोटिन्हो, रेनाटो ऑगस्तो, विलियन

फारवर्ड : डॉगलस कोस्टा, फिर्मिनो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, टाइसन