11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैमरून ग्रीन बोले- भारत दौरे से पहले हो जाऊंगा फिट, मुंबई इंडियंस में खुशी की लहर

Cameron Green : ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने उंगली की चोट से उबरने के बाद फरवरी 2023 में भारत दौरे पर टीम में वापसी का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा है कि लोग भारत दौरे को लेकर बातचीत करते हैं कि यह मानसिक और शारीरिक रूप से मुश्किल होता है। हमारे लिए यह बड़ा दौरा होगा। मुझे इस दौरे का बेसब्री से इंतजार है।

2 min read
Google source verification
cameron-green-eyes-return-to-tour-india-in-february-2023-after-recovering-from-finger-injury.jpg

कैमरून ग्रीन, बोले- भारत दौरे से पहले हो जाऊंगा फिट, मुंबई इंडियंस में खुशी की लहर।

Cameron Green : आईपीएल नीलामी के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। ग्रीन अब इस चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच भी नहीं खेल सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने उंगली की चोट से उबरने के बाद फरवरी 2023 में भारत दौरे पर टीम में वापसी का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा है कि लोग भारत दौरे को लेकर बातचीत करते हैं कि यह मानसिक और शारीरिक रूप से मुश्किल होता है। हमारे लिए यह बड़ा दौरा होगा। मुझे इस दौरे का बेसब्री से इंतजार है। ग्रीन की बात सुनकर मुंबई इंडियंस में भी खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि मुंबई ने ग्रीन को 17.5 करोड़ में खरीदा है।

बता दें कि कैमरून ग्रीन दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन देर से बल्लेबाजी करते हुए एनरिक नोत्र्जे की उठती गेंद पर अपनी उंगली की हड्डी तुड़वा बैठे थे। इसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था। स्कैन करने पर पता चला था कि उनके दाएं हाथ की उंगली में हल्का फ्रैक्चर है। ऑस्ट्रेलिया टीम प्रबंधन अपने इस 23 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है, क्योंकि आगे काफी व्यस्त कार्यक्रम है। इसलिए उन्हें सिडनी टेस्ट से हटा दिया गया है।

भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं ग्रीन

ग्रीन सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन 23 वर्षीय खिलाड़ी को उम्मीद है कि वह फरवरी में भारत दौरे पर होने वाली चार टेस्ट की सीरीज तक फिट हो जाएंगे। मैच के बाद ग्रीन ने वापसी के लिए कोई निर्दिष्ट तारीख तो नहीं बतायी, लेकिन कहा कि वह सिर्फ सिडनी टेस्ट ही नहीं खेल पाएंगे। ग्रीन ने कहा कि लोग भारत दौरे के बारे में बातचीत करते हैं कि यह मानसिक और शारीरिक रूप से कितना मुश्किल होता है। हमारे लिए यह बड़ा दौरा होगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार होंगे और मुझे इस दौरे का इन्तजार है।

यह भी पढ़े - रोहित-विराट जैसे 7 दिग्गजों की टी20 फॉर्मेट से होगी छुट्‌टी, बीसीसीआई ने दिया अल्टीमेटम

बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल

कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे। इसके साथ ही ग्रीन ने पहली पारी में 51 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट पारी और 182 रन के बड़े अंतर से जीता।

यह भी पढ़े - पाकिस्तानी टीम की घोषणा, फिक्सिंग में फंसे इस दिग्गज की वापसी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग