7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा, फिक्सिंग में फंसे इस दिग्गज की वापसी

PAK vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई सूची में पहली बार ऐसे 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें एक भी अंतरराष्ट्रीय वनडे खेलने का अनुभव नहीं है। इसके साथ ही इस सूची में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे एक दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल है, जिसकी 6 साल बाद टीम में वापसी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Dec 2022, 11:23 AM IST

pak-vs-nz-pakistan-team-announced-for-odi-series-sharjeel-khan-trapped-in-spot-fixing-returns-after-6-years.jpg

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा, फिक्सिंग में फंसे इस दिग्गज की वापसी।

PAK vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद पाकिस्तानी टीम 9 जनवरी से तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए पीसीबी की चयन समिति ने पाकिस्तानी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चयन समिति ने 21 संभावित खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी की है। इस सूची में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे एक दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल है, जिसकी 6 साल बाद टीम में वापसी हो रही है। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे 9, 11 और 13 जनवरी 2023 को खेलेगी।

पीसीबी की चयन समिति की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिलहाल 21 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शारजील खान का नाम भी शामिल किया गय है। बता दें कि शारजील ने अपना 25वां और अंतिम वनडे मैच जनवरी 2017 में खेला था। शारजील खान इसके बाद स्पॉट फिक्सिंग विवाद के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे। शारजील और पीसीबी के बीच 6 साल तक ठनी रही। वहीं 2019 में यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच खेलने वाले शान मसूद का नाम भी सूची में शामिल है।

6 खिलाड़ियों को नहीं वनडे का अनुभव

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के चीफ सेलेक्टर बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसले हो रहे हैं। चयन समिति ने पहली बार सूची में ऐसे 6 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने अभी तक एक भी वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला है। इनमें अबरार अहमद, इहसानुल्लाह, आमेर जमाल, कामरान गुलाम, तैय्यब ताहिर और कासिम अकरम शामिल हैं। जबकि शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमां, खुशदिल शाह और जाहिद महमूद का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

यह भी पढ़े -भारत दौरे के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन की वापसी

पाकिस्तान की वनडे के लिए संभावित टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, अब्दुल्ला शफीक, आमेर जमाल, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, हसन अली, इहसानुल्लाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, कासिम अकरम, सलमान अली आगा, शान मसूद, शारजील खान, शादाब खान, शाहनवाज दहनी, तैयब ताहिर और मोहम्मद हसनैन।

यह भी पढ़े - टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल