जवाब में मुंबई की टीम ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और के सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई। ग्रीन ने 43 गेंद पर 3 सिक्स और छह चौकों की मदद से 67 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार ने 25 गेंद पर 57 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंद पर 44 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने चार, लिविंगस्टोन और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट झटके।