टूटेंगे फिर कई रिकॉर्ड
इन पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कितने रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे, यह तो वक्त बताएगा। मगर दोनों टीमों जब-जब टेस्ट में भिड़ी हैं। मुकाबला बड़ा रोचक हुआ है। ऐसा ही एक यादगार मैच साल 1984 में खेला गया था। तब भारत के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे फिर कोई भारतीय नहीं तोड़ पाया। उस टेस्ट मैच में शास्त्री ने पांचों दिन बल्लेबाजी की थी और इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा करने वाले वह इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं।भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले तीन मैचों के लिए घोषित कर दी गई है । भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी लाईन आप को देखते हुए यह बताना मुश्किल है यह रिकॉर्ड अब और कितने समय तक नहीं टूटता है ।