Indian Premier league 2025, Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। 22 मार्च को लीग का पहला मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्राइज मनी का ऐलान किया है। इस बार आईपीएल जीतने वाली टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता से भी ज्यादा पैसा मिलेगा।