अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट चटकाए, और इस सूची में वह केवल पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे रहे, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने के बाद भी अश्विन का जादू बरकरार है। वह वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि टीम का इस सीजन बुरा हाल है और वह अंक तालिका के अंत में है।