1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चेतेश्वर पुजारा बोले- शुरुआती 2-3 मैचों में नहीं मिलेगा मौका

Cheteshwar Pujara on Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू पर चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है। जानें क्यों इस मैच में वैभव को प्लेइंग-XI में जगह मिलना मुश्किल है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 01, 2026

Vaibhav Sooryavanshi, Cheteshwar Pujara, India vs England T20 2026, Vaibhav Sooryavanshi Debut

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Cheteshwar Pujara on Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरूआती मैचों में मौका मिलना मुश्किल है। आयरलैंड के खिलाफ भारत को मिली 0-2 की हार के बाद से ही वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पुजारा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर इस समय काफी हाइप (चर्चा) है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में उन्हें इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि उनके बारे में क्या कहा जा रहा है। पुजारा के मुताबिक, वैभव के लिए बाहरी शोर से दूर रहना और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना सबसे जरूरी है। उन्हें नहीं लगता कि वैभव को तुरंत प्लेइंग-XI में मौका मिलेगा।

टॉप ऑर्डर में बदलाव की उम्मीद कम

पुजारा ने साफ किया कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने मौजूदा टॉप ऑर्डर में बदलाव नहीं करना चाहेगा। टीम के पास संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं। पुजारा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वैभव को पहले 2 या 3 मैचों में मौका मिलेगा। जब भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने लगेगी और खिलाड़ियों को रोटेट (आराम) करने का मौका होगा, तब वैभव को प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने आईपीएल में जो किया, उसे इंग्लैंड के हालातों में दोहराना आसान नहीं होगा।'

दमदार रहा है वैभव का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की राजस्थान रॉयल्स (RR) में शानदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें अभी भी अपने डेब्यू का इंतजार है। वैभव इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं।

उन्होंने डंबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए अर्धशतक जड़ा था। इसके अलावा, उनके पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव भी है। साल 2025 में इंडिया अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जहां उन्होंने 71 की औसत और 174 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग