1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hardik Pandya को खरीदने की रेस में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चाओं के बीच 7 टीमों ने दिखाया इंटरेस्ट

Hardik Pandya IPL Trade News, CSK Trade Deal: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या टीम छोड़ रहे हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) की फ्रेंचाइजी CSK ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ा दांव खेला है, जबकि केकेआर और राजस्थान रॉयल्स भी इस रेस में बनी हुई हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 01, 2026

Hardik Pandya IPL Trade News , Mumbai Indians Hardik Pandya Leave , CSK Hardik Pandya Trade Deal से नहीं है वो उम्मीद , KKR New Captain IPL 2027 , IPL Player Trade Window 2026

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

Hardik Pandya IPL Trade News, CSK Trade Deal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके बाद आईपीएल बाजार में हलचल तेज हो गई है। 32 साल के हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इस समय होड़ मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल सात फ्रेंचाइजियों ने हार्दिक को ट्रेड करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इस पूरी रेस में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ही ऐसी टीमें हैं, जो अभी दूर खड़ी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की लेट लेकिन धमाकेदार एंट्री

इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने थोड़ी देर से एंट्री की है, लेकिन उनके आने से मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) भी हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।

क्या चेन्नई में आते ही मिलेगी कप्तानी?

एमएस धोनी के युग के बाद चेन्नई को हार्दिक पंड्या के रूप में एक परफेक्ट ऑलराउंडर मिल सकता है, हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें जाते ही कप्तानी की कमान मिलेगी। दूसरी तरफ, केकेआर को एक नए कप्तान की तलाश है और राजस्थान रॉयल्स (RR) भी हार्दिक पंड्या को लंबे समय के लिए लीडरशिप का रोल ऑफर करने को तैयार है।

क्या बिना कप्तानी के चेन्नई जाएंगे हार्दिक?

फिलहाल मुंबई इंडियंस, चेन्नई और कोलकाता के बीच बातचीत का दौर जारी है। अभी तक किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इस ट्रेड में सबसे बड़ी बात हार्दिक पंड्या की खुद की मर्जी होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पंड्या किसी ऐसी टीम (जैसे CSK) में जाने के लिए तैयार होंगे जहां उन्हें तुरंत कप्तानी न मिले।

CSK से नहीं है वो उम्मीद...

चेन्नई ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी संजू सैमसन (RR से CSK), रवींद्र जडेजा (CSK से RR) और सैम करन (CSK से RR) के ब्लॉकबस्टर ट्रेड के समय ऐसा ही सब्र दिखाया था और इस बार भी वे मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग