4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट छोड़कर अब इस फील्ड में किस्मत आजमाना चाहते हैं क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद संगीत की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। हाल ही उन्होंने लॉकडाउन में एक रैप सॉन्ग फिल्माया था....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Oct 2020, 3:39 PM IST

krish_gayle.jpg

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल (West Indies Batsman Chris Gayle) के पास कॅरियर को लेकर एक और विकल्प मौजूद है। वह संगीत की दुनिया (Musical Industry) में अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं और एक रैपर के तौर पर उन्होंने जो ट्रैक बनाया है उसे यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गेल ने कहा कि संगीत उनके अंदर स्वाभाविक रूप से है। दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक गेल (Chris Gayle) अपने आप को एक इंटरटेनर कहलाना पसंद करते हैं। यूनिवर्स बॉस ने कहा कि संगीत वो चीज हैं जिसका वो लुत्फ लेते हैं।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरा परिवार सदमे में

गेल ने कहा, 'मैं इसका लुत्फ लेता हूं। मैं संगीत और खेल के वातावरण में ही पला-बढ़ा हूं। यह हमारे जमैका की संस्कृति का बड़ा हिस्सा है और यह हमारे खून में है।' गेल ने हाल ही में ब्रिटिश इंडियन गायक अविना शाह के साथ एक डांस ट्रैक 'ग्रूव' तैयार किया जिसमें वो एक रैपर की भूमिका में हैं। जिसमें वो एक रैपर की भूमिका में हैं।

SRH v KXIP Prediction: मैच से पहले यहां जानें, आज पंजाब और हैदराबाद में से कौनसी टीम जीतेगी मैच!

गेल ने कहा, 'मैं इस प्रोजेक्ट को करने को लेकर काफी उत्साहित था और ऐसा गाना बनाना चाहता था जिसे हर कोई सुन सके। इसमें अंतर्राष्ट्रीय संगीत है जिसमे जमैका, भारत और ग्रेट ब्रिटेन का भी संगीत मौजूद है।' जमैका में इसका वीडियो शूट करने के बाद वह आईपीएल-13 के लिए सीधे दुबई गए थे। गेल ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के समय का उपयोग अपनी गाने की काबिलियत को निखारने में लगाया।

srh vs kxip :भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में खलील पर बड़ी जिम्मेदारी, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

उन्होंने कहा, 'मैंने लॉकडाउन के दौरान स्टायलो जी के साथ टू हॉट गाना लांच किया था और अब यह ग्रूव मेरे किसी महिला गायक के साथ पहली पेशकश है। मुझे इसे बनाने में काफी मजा आया और इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी शानदार रही है।' गेल निश्चित तौर पर संगीत को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा, 'अलग-अलग श्रेणी में हम निकट भविष्य में कुछ और गाने लॉन्च करेंगे।'