
Most number of sixes in Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन अपने अंतिम चरण पर है। हर साल की तरह इस साल भी जमकर चौकों और सिक्स की बरसात देखने को मिल रही है। इस साल इंपेक्ट प्लेयर नियम आने से यह टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो गया है और 200 रनों का लक्ष्य भी कम पड़ने लगा है। तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लागने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है और टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में कितने भारतीय हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। गेल आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। गेल ने 142 मुकाबलों में सर्वाधिक 357 सिक्स जड़े थे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 300 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ही पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स का नाम आता है। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 251 सिक्स लगाए हैं।
इन दो दिग्गजों के बाद लिस्ट में तीसरे नंबर नाम मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा का आता है। रोहित ने अबतक खेले गए 233 पारियों में 250 सिक्स जड़े हैं। चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने 213 पारियों में 237 सिक्स लगाए हैं।
इस लिस्ट में आखिरी नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व पावर हिटर किरोन पोलार्ड का आता है। पोलार्ड ने 189 मैचों में 223 सिक्स जड़े हैं। पोलार्ड के बाद इस लिस्ट में कोहली (229), वॉर्नर (217) और सुरेश रैना (203) तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में 200 सिक्स का आंकड़ा पार किया है।
Published on:
10 May 2023, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.