17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: धोनी का ये कैच छोड़ना ले डूबा दिल्ली को, अगली 7 गेंदों में ठोंके 22 रन

मैच के 19वें ओवर की पहली गेंद पर कॉलिन मनरो ने डीप मिड विकेट पर एमएस धोनी का कैच छोड़ा था। बाद में धोनी ने 7 गेंदों में 22 रन ठोंके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 1 May 2018, 9:51 AM IST

Colin Munro drop Dhoni Catch

Colin Munro drop Dhoni Catch

पुणे। आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला खूब बोल रहा है। 2 साल के बैन के बाद टूर्नामेंट में वापस लौटी चेन्नई की टीम उसी अंदाज में नजर आ रही है। वहीं एमएस धोनी की बल्लेबाजी भी इन दिनों वैसी ही लग रही है, जब उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। तूफानी बल्लेबाजी से धोनी पिछले 2 मैच में टीम को जीत दिला चुके हैं।

धोनी का कैच छोड़ना दिल्ली को पड़ा भारी
सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए आईपीएल के 30वें मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 13 रन से मात दे दी। वैसे तो दिल्ली की हार की बहुत सी वजह हैं, लेकिन एक मेजर गलती जो दिल्ली की तरफ से हुई वो थी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ना। धोनी को एक जीवनदान देना दिल्ली के बहुत महंगा साबित हुआ, क्योंकी जिस वक्त धोनी का वो कैच छोड़ गया, उस समय धोनी 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच का 19वां ओवर शुरू हुआ था। इसके बाद धोनी ने अगली 7 गेंदों में 22 रन बना डाले। धोनी ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 51 रन ठोंक डाले और दिल्ली को 212 रन का लक्ष्य दिया।

19वें ओवर की पहली गेंद पर डीप मिड विकेट पर छूटा धोनी का कैच
दरअसल, मैच का 19वां ओवर लेकर आवेश खान आए थे। आवेश खान मैच के शुरू से ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने डीप मिड विकेट पर एक जोरदार शॉट मारा। बॉल हवा में थी और उसे पकड़ने के लिए कॉलिन मनरो तेजी से भाग रहे थे, लेकिन जैसे ही मनरो गेंद के नीचे पहुंचे तो गेंद मनरो के हाथ से छिटक गई और धोनी को एक जीवनदान मिल गया। बाद में दिल्ली की टीम को इस कैच को छोड़ने का नतीजा भुगतना पड़ा। धोनी ने अगली 7 गेंदों में 22 रन ठोंके।

धोनी के अलावा वॉटसन ने भी दिल्ली के छुड़ाए छक्के
धोनी के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से ओपनर शेन वॉटसन ने भी धुंआधार पारी खेली। शेन वॉटसन ने पहले तो शुरूआत धीमी की, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद उन्होंने अपना गियर चेंज किया। वॉटसन ने 40 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के मारे। वहीं धोनी ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके मारे।