31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में कोरोना की दस्तक, इस दिग्गज के संक्रमित होने से मची खलबली

IPL 2023 : IPL में कोविड-19 फिर से दस्तक दे दी है। जिसके चपेट में एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर आ गए हैं। संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी और बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण मैं अगले कुछ दिनों तक आपलोगों से नहीं जुड़ पाऊंगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 4 Apr 2023, 4:42 PM IST

ipl_coronavirus.jpg

IPL में कोरोना की दस्तक

IPL 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स ( DC ) का मुकाबला गुजरात टाइटंस ( GT ) से है। लेकिन इस मैच से पहले ही एक पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई जिससे खलबली मची हुई है। इस बार आईपीएल का प्रसारण कई भाषाओं में हो रहा है। जिसमें हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल आकाश चोपड़ा कोविड पॉजिटिव हुए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी, साथ ही अपने पोस्ट में लिखा कि रुकावट के लिए खेद है। कोविड ने फिर से स्ट्राइक कर दी है। मैं C वायरस के चपेट में आ गया हूं। कुछ दिन आप लोगों से जुड़ नहीं पाऊंगा।


आवाज में दिक्कत है इसलिए आप लोग थोड़ा देख लीजिएगा - आकाश

अपने संक्रमित होने के बारे में ट्वीट करते हुए आकाश चोपड़ा ने लिखा कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाऊंगा। यूट्यूब पर भी कम ही नजर आऊंगा। गला खराब है इसलिए आवाज में दिक्कत है। थोड़ा आप लोग देख लीजिएगा, बुरा मत मानिएगा। भगवान का शुक्र है कि लक्षण थोड़े कम है। सब कुछ कंट्रोल में है। कुछदिन कमेंट्री से दूर रहूंगा और उम्मीद है बहुत ही जल्द मजबूती से आप लोगों के बीच वापसी करूंगा।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 : स्टेडियम में ऐसे पोस्टर ले जाने पर लगा बैन, जारी की गई ये चेतावनी

आज दिल्ली का मुकाबला गुजरात से

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात जॉइंट्स से होगा। पहले मुकाबले में जहां गुजरात जॉइंट्स ने चेन्नई को आसानी से हराया था। वहीं दिल्ली को अपने ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली की टीम क्या आज वापसी कर पाएगी या हार्दिक पांड्या का विजय रथ बढ़ता रहेगा। आज शाम 7:30 से यह मुकाबला शुरू होगा। जिसे आप जिओ सिनेमा एप्लीकेशन पर फ्री में देख सकते हैं।