31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : स्टेडियम में ऐसे पोस्टर ले जाने पर लगा बैन, जारी की गई ये चेतावनी

IPL 2023 : रंग-बिरंगे पोस्टर बैनर लेकर दर्शक IPL में अपने पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों को चीयर करने स्टेडियम आते हैं। लेकिन इसी बीच दर्शकों के लिए एक चेतावनी जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि आपको स्टेडियम में कुछ प्रकार के पोस्टर नहीं लाने हैं। एडवाइजरी नहीं मानने पर दर्शकों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 4 Apr 2023, 4:03 PM IST

ipl_fans.jpg

IPL 2023 : ऐसे पोस्टर लहराने पर दर्शकों पर होगा सख्त एक्शन|

ipl 2023 : कोरोना के बाद सब कुछ सामान्य हो चुका है। जिसका असर आईपीएल के 16वें सीजन में भी देखने को मिल रहा है। भरपूर संख्या में दर्शक अपनी पसंदीदा टीम को घरेलू मैदान में चीयर करने पहुंच रहे हैं। मैच के दौरान दर्शक रंग-बिरंगे पोस्टर बैनर लेकर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। जिस पर साफ-साफ और बड़े शब्दों में दर्शक अपने मन का भाव व्यक्त करते हैं। लेकिन इसी बीच BCCI की सलाह पर सभी फ्रेंचाइजी द्वारा एक चेतावनी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि फैंस को स्टेडियम के भीतर किसी भी प्रकार के राजनीतिक मामलों से जुड़े पोस्टर या बैनर लेकर जाना मना है। 'पेटीएम इनसाइडर' जो चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टिकट पार्टनर है। ऐसे में 'पेटीएम इनसाइडर' द्वारा कुछ प्रतिबंधित सामानों की सूची जारी की गई है|

इन चार शहरों में ऐसे पोस्टर लाने पर रहेगा प्रतिबंध

पेटीएम द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में बताया गया है कि दर्शकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (NRC) के विरोध, समर्थन या इससे जुड़े किसी भी प्रकार के बैनर को स्टेडियम में ले जाने की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जाएगी| यह सलाह बीसीसीआई ने दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और मोहाली जैसे चार शहरों में होने वाले मैच के लिए दिया है| नियम के उल्लंघन करने पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा|

यह भी पढ़ें : रविन्द्र जडेजा ने बता दिया धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास

DDCA के अधिकारी का पक्ष क्या है ?

ऐसा फैसले लेने पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब पूछा गया तो उनका कहना है कि टिकट देना पूरी तरह से फ्रेंचाइजी के अधिकार क्षेत्र में आता है। हम सिर्फ सूत्रधार हैं जो उन्हें स्टेडियम मुहैया कराते हैं। हमारी टिकट संबंधित सलाह या चेतावनी में कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने तो इस बारे में कुछ भी कहने से मना किया लेकिन इसके पीछे बीसीसीआई की मंशा यह हो सकती है कि कुछ दिन पहले ही जब कतर में फीफा वर्ल्ड कप हुआ था। तब स्टेडियम में दर्शक कई तरह के राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत पोस्टर बैनर लेकर आ गए थे जो कि भावनाओं को आहत करने वाला था। इससे वहां के मैनेजमेंट की काफी किरकिरी हुई थी।

कुछ इसी प्रकार की किरकिरी से बचने के लिए बीसीसीआई ने संबंधित फ्रेंचाइजी को इस तरह के फैसले लेने की सलाह दी है। जिस पर फ्रेंचाइजी द्वारा पूरी तरह ध्यान दिया जाएगा। यानी दर्शक अगर किसी भी प्रकार के बैनर या पोस्टर स्टेडियम में लहराएंगे, जिससे किसी की भावनाएं आहत होंगी या किसी को ठेस पहुंचेगी तो उन पर करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : आध्यात्मिक हुए विराट कोहली, नए टैटू में दिखी इसकी झलक