
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं।
India vs Pakistan women commonwealth games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं। आयोजकों ने अबतक 12 लाख से ज्यादा टिकट बेंच दी हैं। इसकी बड़ी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच है। कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है। इसमें 31 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स सीईओ इयान रीड ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'स्थानीय जनता भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मैच में काफी रूचि ले रही। सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि भारत और इंग्लैंड उसमें खेलेंगे। वहीं भारत-पाकिस्तान मैच में भी स्टेडियम पूरा भरा रहने की उम्मीद है।'
उन्होंने कहा, 'मैं खुद क्रिकेट का मुरीद हूं। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है तो यहां लोगों की उस मैच में काफी दिलचस्पी है। भारतीय पुरूष टीम हाल ही में यहां खेलकर गई है और अब यह मैच आकर्षण का केंद्र होगा।' बर्मिघम में भारत और पाकिस्तान मूल के काफी लोग रहते हैं। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद इंग्लैंड में सबसे बड़े खेल आयोजन में 72 राष्ट्रमंडल देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पुजारा ने ससेक्स की कप्तानी करते हुए जड़ा पांचवां शतक, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय
इन खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। यहां भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। वहीं दूसरा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और तीसरा बारबाडोस से खेलेगा।
बता दें 1998 के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को जगह मिली है। इस बार टी20 फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को इंटरनेशनल का दर्ज प्राप्त होगा। इस टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें : वेन डेर डुसेन ने खराब किया बेन स्टोक्स का फेयरवेल, खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
भारतीय महिला टीम - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, मेघना, तान्या सपना भाटिया (विकेटकीपर), यष्टिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।
Updated on:
20 Jul 2022, 11:07 AM IST
Published on:
20 Jul 2022, 11:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.