धोनी ने कोई जवाब नहीं दिया
विपक्ष के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह के अनुसार वह बतौर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का सम्मान करते हैं। लेकिन ये क्योंकि उनकी यह निजी ट्रिप है, ऐसे में किसी को स्टेट गेस्ट बनाना सही नहीं है।इसके साथ ही सवाल भी किया है की हिमाचल में कई ऐसे खिलाड़ी भी आते हैं जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, सरकार उन्हें ये सम्मान क्यों नहीं देती है ? मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले पर जवाब दिया है की विपक्ष द्वारा धोनी को स्टेट गेस्ट बनाने का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।महेंद्र सिंह धोनी एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती हैं, ऐसे में अगर वह हमारे यहां है तो हमारे टूरिज्म को फायदा होगा।वो किसी पार्टी के नहीं हैं, क्या हम उन्हें सम्मान नहीं दे सकते ? अब देखते हैं मामले में धोनी का क्या जवाब आता है ।