छुआ एक और कीर्तिमान
33 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 156 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 45.66 के औसत से 12145 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 32 शतक, 56 अर्धशतक और 5 दोहरा शतकों भी जड़े हैं। इस मैच में कुक 46 रन बना कर आउट हो गए हैं और इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। कुक टेस्ट क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी हैं।