
वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू होगा। मैनचेस्टर में खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था तो वहीं दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। मेजबान टीम ने बेन स्टोक्स के करिश्माई प्रदर्शन की तीसरे टेस्ट मैच में रोमांचक जीत दर्ज की थी।
स्मिथ के आने से बढ़ेगी ऑस्ट्रेलिया की ताकत-
चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ की वापसी से मेहमान टीम मजबूत होगी। स्मिथ चोट के कारण तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। दूसरे मैच में जोफ्रा आर्चर की एक गेंद स्थिथ के गले पर लगी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा था। वैसे स्मिथ का हौसला इसलिए भी बढ़ा हुआ होगा क्योंकि मंगलवार को ही वे टेस्ट रैंकिंग में फिर से नंबर वन बने थे। उन्होंने विराट कोहली को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।
इंग्लैंड की ताकत जोफ्रा आर्चर-
इंग्लिश टीम को जोफ्रा आर्चर से एक बार फिर काफी उम्मीदें होंगी। आर्चर जिस फॉर्म में चल रहे हैं उससे ऑस्ट्रेलिया को संभलकर खेलना होगा। अभी तक तो ऑस्ट्रेलिया आर्चर का तोड़ नहीं निकाल पाया है। सभी कंगारू बल्लेबाज आर्चर के सामने लड़खड़ाते से नजर आ रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम-
जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, रोरी बर्न्स, जैक लीच, क्रेग ओवर्टन, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम कुरैन, जोए डेनले और क्रिस वोक्स।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम-
टिम पेन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।
Updated on:
4 Sep 2019, 11:46 AM IST
Published on:
4 Sep 2019, 11:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.