
Cricket world cup super league: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 अगले साल भारत में खला जाएगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वो 10 टीम कौन होगी इसके लिए वर्ल्ड कप सुपर लीग (CWCSL)खेली जा रही है। वर्ल्ड कप सुपर लीग की टॉप-8 टीमों को यहां सीधे एंट्री मिलेगी। अन्य 2 स्थानों के लिए क्वालीफायर मैच होंगे। भारतीय टीम मेजबान होने के नाते पहले ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
वर्ल्ड कप सुपर लीग की अंक तालिका पर नज़र डाली जाये तो भारत टॉप पर चल रहा है। भारत ने 19 मैचों में 129 अंक लेकर शीर्ष पर है जिसके बाद इंग्लैंड 18 मैचों में 125 अंक, ऑस्ट्रेलिया 18 मैचों में 120 अंक, न्यूजीलैंड 16 मैचों में 120 अंक और बांग्लादेश 18 मैचों में 120 अंक के साथ टॉप 5 में काबिज हैं इसके अलावा 18 मैचों में 120 अंक के साथ पाकिस्तान छठे, 13 मैचों में 110 अंक के साथ अफगानिस्तान सातवे और 24 मैच में 88 अंक के साथ आठवे स्थान पर वेस्टइंडीज है।
यह भी पढ़ें: अपने हमशक्ल को सड़क पर जूते बेचता देखा भड़के कोहली, दिया ये रिएक्शन
क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से दो टीमें विश्व कप में जायेंगी। वर्ल्डकप 2023 में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज को मशक्कत करनी पड़ रही है। दक्षिण अफ्रीका का राह लगातार मुश्किल होती जा रही है क्योंकि उसे अपने घर में ही बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में शर्मनाक शिकस्त मिली थी।
वहीं श्रीलंका दौरे पर गई अफगानिस्तान की टीम ने पहला मैच शानदार तरीके से अपने नाम किया। इस सुपर लीग में अफगान टीम ने अपना 13वां मैच खेलते हुए 11वीं जीत दर्ज कर ली। वो टेबल में अभी 7वें पायदान पर है लेकिन अगर बचे हुए दो मैचों में से एक भी मैच टीम जीत लेती है तो उसके पास भारत और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान के 11 जीत के बाद 110 पॉइंट्स हैं। वहीं नंबर 3 से नंबर 6 तक मौजूद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान के 120 अंक हैं 12 जीत के बाद। यानी अफगानिस्तान अगर क्लीन स्वीप करता है तो वो इंग्लैंड को भी पछाड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: विलियम्सन और लाथम की शानदार पारी, न्यूज़ीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया
उधर इन सब से श्रीलंका पर खतरा बढ़ गया है जो 19 मैचों में महज 6 जीत के साथ 10वें स्थान पर है। इस सीरीज के 2 और मार्च में न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को तीन वनडे और खेलने हैं। ऐसे में अगर टीम यह पांचों मैच जीतती है तो भी उसके सिर्फ 112 अंक होंगे।
Updated on:
26 Nov 2022, 11:24 AM IST
Published on:
26 Nov 2022, 11:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.