2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताज होटल से लेकर ऋषभ पंत तक को करोड़ों लगाया चूना, दिलचस्प है इस ‘ठग’ क्रिकेटर की कहानी

मृणांक ने ताज होटल से लेकर भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तक सभी को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। ताज पैलेस से 5.53 लाख रुपये और पंत के संग महंगी घड़ी देने के चक्कर में 1.6 करोड़ रुपये की ठगी की है। मृणांक खुद को हरियाणा का क्रिकेट खिलाड़ी बताता था। उसने पिछले कई सालों से लोगों से अच्छी खासी रकम ठगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Dec 2023, 3:10 PM IST

rishabh.png

हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके क्रिकेटर मृणांक सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृणांक को लग्ज़री लाइफ़ स्टाइल का भरपूर शौक़ था। मृणांक को 5-स्टार होटलों में ठहरना, मॉडलों के साथ पार्टी करना, उनके साथ फोटो खिंचवाना और अपनी 'गर्लफ्रेंड्स' के साथ विदेश यात्रा करना पसंद था।

मृणांक ने ताज होटल से लेकर भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तक सभी को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। ताज पैलेस से 5.53 लाख रुपये और पंत के संग महंगी घड़ी देने के चक्कर में 1.6 करोड़ रुपये की ठगी की है। मृणांक खुद को हरियाणा का क्रिकेट खिलाड़ी बताता था। उसने पिछले कई सालों से लोगों से अच्छी खासी रकम ठगी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने जुलाई 2022 में ताज पैलेस होटल से 5,53,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। उस समय उसने बताया था कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वह जुलाई 2022 में करीब 7 दिन होटल में रुका और करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया था।

इसके अलावा मृणांक ने आईपीएस अधिकारी होने का झांसा देकर पूरे भारत में कई लक्जरी होटल के मालिकों के साथ धोखाधड़ी की। जांच में पता चला है कि मृणांक दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ा है। बाद में राजस्थान के एक कॉलेज से MBA किया। उसका दावा है कि वो हरियाणा की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है, 2014 से 2018 तक IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और 2021 में हरियाणा की टीम से रणजी खेला। ये उसके दावे हैं और पुलिस उसके सभी दावों की पुष्टि कर रही है।

एडिशनल DCP रविकांत कुमार ने बताया,'जुलाई 2022 में वो ताज पैलेस गया और उन्हें बताया कि वो एक मशहूर क्रिकेटर है, IPL में खेल चुका है. वहां करीब एक हफ़्ता रुका. करीब 5.6 लाख रुपये का बिल आया, तो ये कहते हुए होटल छोड़ दिया कि उसका स्पॉन्सर ऐडिडास है और वही बिल भरेगा. हालांकि, जो बैंक खाता उसने दिया, जो कार्ड डिटेल्स दिए, वो नक़ली निकले।'

पुलिस के मुताबिक़, 2021-22 में मृणांक ने ऋषभ पंत से भी 1.6 करोड़ रुपये ठग लिए थे। आरोपी ने पंत को बताया कि वो लग्ज़री घड़ियां और जूलरी ख़रीदने-बेचने का कारोबार करता है। भरोसा करके पंत ने उसे अपनी घड़ियां दे दीं। इसके बदले उसने पंत को 1.6 करोड़ रुपये का चेक भी दिया, लेकिन वो बाउंस हो गया।