30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: खराब गेंदबाजी के CSK के खिलाड़ियों पर गुस्साये धोनी, कप्तानी छोड़ने की दी धमकी!

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। गेंदबाजों से नाराज़ धोनी ने मैच के बाद कहा, 'नो बॉल या एक्स्ट्रा वाइड नहीं फेंकनी है, या उन्हें नए कप्तान के अंदर खेलना होगा।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Apr 2023, 12:02 PM IST

ms_dhoni.png

MS Dhoni Chennai Super Kings captaincy Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का छठा मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुक़ाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई ने जीत हासिल की लेकिन उनके गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाये।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए। इनमें नो बॉल-वाइड का भी काफी योगदान रहा। चेन्नई के गेंदबाजों ने 13 वाइड और तीन नो बॉल फेंकीं। तीनों नो बॉल चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए तुषार देशपांडे ने फेंकीं। इन एक्स्ट्रा रनों से नाराज धोनी ने मैच के बाद चेन्नई की कप्तानी छोड़ने की चेतावनी दी है।

धोनी ने पोस्ट मैच शो में कहा, 'शानदार हाई स्कोरिंग मैच था। हम सभी सोच रहे थे कि विकेट कैसा होगा। यह इस मैदान पर एकदम सही पहला मैच था। मैंने सोचा कि पिच बहुत धीमी होगी, लेकिन यह ऐसा विकेट था जहां आप रन बना सकते थे। मैं इस विकेट से काफी हैरान था, लेकिन हमें देखना होगा कि क्या हम मैच के बाद इस तरह का विकेट बना सकते हैं। तेज गेंदबाजी में हमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। हमारे तेज गेंदबाजों को परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण यह देखना है कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखेंगे तो हमारे तेज गेंदबाज सीख सकते हैं कि क्या नहीं करना है।'

इसके बाद धोनी ने जो कहा उसे सुन कर हर कोई चौंक गया। धोनी ने आगे कहा, ' एक और बात यह है कि उन्हें कोई भी नो बॉल या एक्स्ट्रा वाइड नहीं फेंकनी है, या उन्हें नए कप्तान के अंदर खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं कप्तानी से हट जाऊंगा। हमारे रन बनाने का एकमात्र कारण यह है कि सतह अच्छी है।'