25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या 17 अप्रैल को सच होगी डेल स्टेन की भविष्यवाणी? MI vs SRH के मैच को लेकर IPL शुरू होने से पहले कही थी ये बात

स्टेन ने 23 मार्च को भविष्यवाणी करते हुए एक्स पर लिखा था कि 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच में हम टी20 क्रिकेट में पहली बार 300 रनों का आंकड़ा पार होते हुए देखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Apr 2025, 5:26 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन

Dale Steyn prediction, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 33वां मुकाबला 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी सच होगी?

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने 23 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक दिलचस्प दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच में हम टी20 क्रिकेट में पहली बार 300 रनों का आंकड़ा पार होते हुए देखेंगे। स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, 'छोटी सी भविष्यवाणी। 17 अप्रैल को हम आईपीएल में पहला 300 रन देखेंगे। कौन जानता है, शायद मैं भी इसे देखने के लिए वहां मौजूद रहूं।'

क्यों अहम है स्टेन की यह भविष्यवाणी?

स्टेन की यह टिप्पणी आईपीएल 2025 के दूसरे मैच के बाद आई थी, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 20 ओवर में 286 रन ठोक दिए थे। यह स्कोर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल था। हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बनाए गए 287 रन के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र दो रन से चूक गई थी।

वानखेड़े स्टेडियम 300 के लिए परफेक्ट स्टेज?

वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यह मैदान अपने छोटे बाउंड्री और बल्लेबाजों को सपोर्ट करती पिच के लिए जाना जाता है। यहां बड़े स्कोर बनना आम बात है और अगर टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम की शुरुआत तेज़ रही, तो स्टेन की भविष्यवाणी को सच होने से कोई नहीं रोक सकता।

हैदराबाद की टीम भी फॉर्म में लौट चुकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन का चेज़ कर हैदराबाद ने यह दिखा दिया कि वे किसी भी टोटल को हासिल करने में सक्षम हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग