2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार के बाद भड़का पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज, कहा – बाबर आजम कप्तानी के लायक नहीं

दानिश कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में किसी भी खिलाड़ी की तुलना भारत के महान विराट कोहली और रोहित शर्मा से नहीं की जानी चाहिए। कनेरिया की यह टिप्पणी पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार के बाद आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Dec 2022, 4:27 PM IST

babar_zam.png

,,

Pakistan vs England Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान को व्हाइटवॉश करते हुए सीर्ज 3-0 से जीत ली है। यह इतिहास में पहली बार है जब पाकिस्तान टीम को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया टीम के कप्तान बाबर आज़म पर जमकर भड़के।

दानिश कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में किसी भी खिलाड़ी की तुलना भारत के महान विराट कोहली और रोहित शर्मा से नहीं की जानी चाहिए। कनेरिया की यह टिप्पणी पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार के बाद आई है।

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "लोगों को बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करना बंद कर देना चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की टीम में ऐसा कोई नहीं है जिसकी तुलना उनसे की जा सके। यदि आप उनसे बात करते हैं, तो वे अच्छा बनने की कोशिश करेंगे। जब आप उन्हें परिणाम देने के लिए कहते हैं, वे कुछ नहीं करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "बाबर आजम कप्तान के रूप में एक बड़ा शून्य है। वह टीम का नेतृत्व करने के लायक नहीं है। वह टीम का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है, खासकर जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है। उसके पास सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम को देखकर कप्तानी सीखने का अच्छा मौका था। वह अपने अहंकार को एक तरफ रख सकते थे और सरफराज अहमद से पूछ सकते थे कि कैसे कप्तानी करनी है।"

बता दें इस मैच में 112/2 से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन सधी शुरुआत की। चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 55 रनों की जरूरत थी और टीम ने इससे बेन डाकेट के शानदार अर्धशतक की मदद से आसानी से पा लिया। बेन स्टोक्स और बेन डकेट ने चौथे दिन कोई विकेट नहीं गंवाया और टीम को 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 70 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम ने उन्हें घर पर क्लीन स्वीप किया है।