1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में बेइज्जत होकर कप्तानी गंवाई, अब ब्रैडमैन से भी बेहतर है औसत

David Miller in IPL 2023: 2022 आईपीएल ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला था। 2016 में हुए आईपीएल में जिसकी कप्तानी छह मैच के बाद ही छीन ली गई थी। एक्सपर्ट जिसे दगा कारतूस मानने लगे थे। आज वह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज में से एक डॉन ब्रैडमैन से भी ज्यादा औसत से रन बना रहा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए इनका औसत 150 से भी अधिक का है, जोकि डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट एवरेज से काफी बेहतर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 5 Apr 2023, 12:43 PM IST

david_miller.jpg

David Miller in IPL 2023 : दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर आईपीएल 2022 के पहले ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था| लेकिन दूसरे दिन 3 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। अपने पहले सीजन में गुजरात ने उन्हें सभी मैच में खेलने का मौका दिया और मिलर ने भी इस मौके को अपने दोनों हाथों से लपका। 15 मैच में लगभग 64 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से मिलर ने 449 रन बना डाले। पिछले साल गुजरात को सेमीफाइनल में जीत दिलाने में उनकी भूमिका सबसे ज्यादा रही थी। क्वालीफायर में गुजरात का मुकाबला राजस्थान से था और चेस करते हुए अंतिम ओवर में उन्होंने पहले 3 गेंद पर 3 छक्के लगाकर गुजरात को फाइनल का टिकट दिलाया था। इस मैच में मिलर ने 38 गेंद में 68 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। इस साल भी मिलर का बल्ला जमकर बोल रहा है मंगलवार को हुए मुकाबले में डेविड मिलर ने 16 गेंदों में नाबाद 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और गुजरात को आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत दिलाई।


T20 में टेस्ट से बेहतर है औसत, कोई आगे पीछे नहीं

पिछले साल के शानदार फार्म को मिलर ने इस साल भी जारी रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका औसत 175 का है। वैसे तो चेस मास्टर विराट कोहली को कहा जाता है। क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने जब विराट कोहली उतरते हैं तो पूरा कैलकुलेशन उनके माइंड में होता है और उसी अनुसार अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। लेकिन आईपीएल में डेविड मिलर उनसे काफी आगे हैं।

टीम किसी भी परिस्थिति में फंसी होती है तो डेविड मिलर अकेले दम पर आकर मैच जीता देते हैं। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए डेविड मिलर ने आईपीएल 2022 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 में से नौ मैचों में टीम को जीत दिलाई। इस दौरान मिलर आठ बार नाबाद भी रहे।

यह भी पढ़ें : IPL में धोनी ने पूरे किये पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा
इतना ही नहीं उन्होंने 175 की औसत से 350 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 155 का रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए एवरेज के मामले में मिलर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट औसत से भी काफी आगे हैं जिनका खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में एवरेज लगभग 100 का था।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 : स्टेडियम में ऐसे पोस्टर ले जाने पर लगा बैन, जारी की गई ये चेतावनी