30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशेल जॉनसन का विवादित बयान, कहा – स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को दोबारा नहीं बनाना चाहिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान

साल 2018 में सैंडपेपर गेट कांड के चलते स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के ऊपर एक बैन लगा दिया था और उन्हें कप्तानी से भी हटा दिया गया था। मिशेल जॉनसन का कहना है कि दोनों खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान दी जानी चाहिये।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Sep 2022, 12:19 PM IST

warner_smith.png

ऑस्ट्रेलिया टी20 और वनडे टीम के नियमित कप्तान एरोन फिंच ने हालही में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास अभी वनडे का कोई कप्तान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान कौन बनेगा इसको लेकर हर कोई उत्सुक है। टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने यह ज़िम्मेदारी लेने के लिए इच्छा जतायी है। लेकिन टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन उन्हें ऐसा करता नहीं देखन चाहते।

साल 2018 में सैंडपेपर गेट कांड के चलते दोनों के ऊपर एक बैन लगा दिया था और उन्हें कप्तानी से भी हटा दिया गया था। दोनों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मिशेल जॉनसन ने दोनों खिलाड़ियों को कप्तानी न देने की बात कहते हुए कहा, 'दोनों खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान दी जानी चाहिये।'

जॉनसन ने कहा, ''पैट कमिंस को सभी प्रारूपों की जिम्मेदारी देने से उनके काम का बोझ काफी बढ़ जायेगा। चयनकर्ताओं के मन में ग्लेन मैक्सवेल का नाम हो सकता है। अगर आप भविष्य को देखे तो कैमरून ग्रीन भी एक अच्छा विकल्प होगा। एक ऑलराउंडर के रूप में हालांकि उनके लिए पहले से काम का ज्यादा बोझ है। एक और विकल्प ट्रेविस हेड के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है।'

उन्होंने कहा, ''वॉर्नर और स्मिथ दोनों को कप्तान नहीं होना चाहिए। वह पहले की तरह अब भी टीम का मार्गदर्शन करना जारी रख सकते हैं। उनके कप्तान बनने से फिर से पुरानी चीजें पर चर्चा शुरू हो जायेगी।'' इसके अलावा मिशेल जॉनसन का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिए भारत टीम ने जिन खिलाड़ियों को शामिल किया उससे उसके जीत पाने के मौके कम हो जाते हैं।

मिचेल जॉनसन का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों के हिसाब से कम तेज गेंदबाजों का चयन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने मोहम्मद शमी को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करने पर हैरानी भी जताई है।