2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच खेलने के लिए मैदान में हेलिकॉप्टर से आएंगे डेविड वॉर्नर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी खास परमिशन

वॉर्नर अपने भाई की शादी के लिय हंटर वेली गए हुए हैं। ऐसे में वे वह से सीधा मैदान पर मैच खेलने के लिए आएंगे। भाई की शादी में शामिल होने के बाद वॉर्नर हेलीकॉप्टर में बैठकर सीधे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के लिए उड़ान भरेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 11 Jan 2024, 3:32 PM IST

warner_.jpg

David Warner Big bash league 2024: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हालही में टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह अब सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलेंगे। वॉर्नर अब ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध बिग बैश लीग (BBL) में खेलते हुए नज़र आएंगे। शुक्रवार को वॉर्नर सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच होने वाले मुक़ाबले में खेलेंगे।

लेकिन इससे पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वॉर्नर इस मैच में एक आम खिलाड़ी की तरह मैदान में नहीं आएंगे, बल्कि हेलीकॉप्टर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एंट्री लेंगे। दरअसल वॉर्नर अपने भाई की शादी के लिय हंटर वेली गए हुए हैं। ऐसे में वे वह से सीधा मैदान पर मैच खेलने के लिए आएंगे। भाई की शादी में शामिल होने के बाद वॉर्नर हेलीकॉप्टर में बैठकर सीधे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के लिए उड़ान भरेंगे।

पहले यह निर्णय लिया गया था कि वॉर्नर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के बगल में मौजूद एलियांज स्टेडियम में उतरेंगे और फिर स्टेडियम में आएंगे। लेकिन अब उनका हेलीकॉप्टर सीधा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के आउटफील्ड पर उतरेगा। इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से स्पेशल परमिशन ली गई है। वार्नर के आने से सिडनी थंडर और भी मजबूत हो जाएगी।

सिडनी थंडर के गेंदबाज गुरिंदर संधू वॉर्नर के आने से खुश हैं। गुरिंदर संधू ने कहा, 'वह हमारे लिए आने और खेलने के लिए बहुत प्रयास कर रहा है। उसे यहां देखकर खुशी मिलेगी। पिछले सीजन वह हमारे लिए शानदार था। शायद उतना स्कोर नहीं कर पाया, जितना वह पसंद करते लेकिन स्क्वॉड में रहने से उनसे सीखने को मिला। वह एक बेहतर टीम मैन हैं। सभी फैंस उन्हें खेलते देखना पसंद करते हैं।'