मार्क बाउचर डिविलियर्स की वापसी को लेकर इसलिए उत्सुक हैं, क्योंकि वह उन्हें अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में चाहते हैं। हालांकि डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2017 के बाद कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। उन्होने अपना आखिरी टी-20 मैच 29 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। लेकिन इस दरमियान वह आईपीएल समेत विभिन्न टी-20 लीगों में खेलते रहे हैं और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। राष्ट्रीय टीम की बात करें तो उन्होंने अपने देश के लिए 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दरमियान 1672 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.12 का रहा है और स्ट्राइक रेट 135.16 का है।