मध्यक्रम के बल्लेबाज डीन जोंस ने कहा कि पंत अभी एक युवा खिलाड़ी हैं। फिलहाल वह सीखने के दौर में हैं। वह नहीं जानते कि उनके साथ हो क्या रहा है। जोंस ने पंत की ऑफ साइड में न खेल पाने की कमजोरी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। अभी वह एक ओर जाने वाले खच्चर हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें पता है कि पंत ऑफ साइड में खेल सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें मेहनत करनी होगी। वह मेहनत करेंगे तो उन्हें अपने खेल में बदलाव लाने में अधिक दिन नहीं लगेंगे। बस अच्छे उन्हें एक अच्छी ट्रेनिंग प्रोग्राम की जरूरत है।