30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की तस्वीर शेयर कर मालती ने दीपक चाहर को दी सलाह, कहा- हनीमून के दौरान इस बात का ध्यान रखना

दीपक की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर ने अपने सोशाल मीडिया अकाउंट से कर एक तस्वीर शेयर की है। मालती ने इस तस्वीर के माध्यम से अपने भाई को शादी की बधाई दी और एक जरूरी सलाह भी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Jun 2022, 12:35 PM IST

deepak_chahar.png

दीपक चाहर, जया भारद्वाज और मालती चहर।

Deepak Chahar Wedding: भारतीय युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मंगलवार शाम आगरा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए। अब दीपक की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर ने अपने सोशाल मीडिया अकाउंट से कर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे दीपक और जया के साथ नज़र आ रही हैं।

मालती ने इस तस्वीर के माध्यम से अपने भाई को शादी की बधाई दी और एक जरूरी सलाह भी दी है। मालती ने लिखा, 'अब लड़की हमारी हुई। दोनों को वैवाहिक जीवन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दीपक हनीमून के दौरान तुम अपनी पीठ का ध्यान रखना। वर्ल्ड कप आने वाला है।' इसके साथ ही मालती ने एक इमोजी भी लगाई है।

दरअसल, दीपक पिछले कुछ समय से पीठ की चोट से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल 2022 में हिस्सा नहीं लिया था। वे इस चोट के चलते फरवरी से बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब कर रहे हैं। दीपक ने शादी में खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया था। दीपक के भाई और पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी भी शादी में मौजूद रहीं।

शादी के बाद दीपक ने भी एक तस्वीर शेयर की थी। उसमें उन्होंने लिखा था, "जब मैं आपसे पहली बार मिला तो मुझे महसूस हो गया था कि आप मेरे लिए ही बनीं हैं। हमने हर पल साथ जिए हैं और अब साथ रहेंगे। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको खुश रखूंगा। यह पल मेरे जीवन के सबसे हसीन पल हैं। हमें आशीर्वाद दें।'

दीपक चाहर को आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे ईशान किशन के बाद नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2018 की नीलामी में उन्हें सिर्फ 80 लाख रुपये मिले थे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए कुछ शानदार प्रदर्शनों के बाद उनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई।