30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA T20 Series: भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी, टी20 सीरीज शुरू लेकिन अब तक दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंचा ये स्टार खिलाड़ी

दीपक चाहर को भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी। लेकिन वे पारिवारिक कारणों के चलते अबतक दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं और उनका बाकी दो टी20 मुकाबले में भी खेलना संदिग्ध है। चाहर की अनुपस्थिति में भारत के पास तेज गेंदबाजी के सिर्फ तीन विकल्प मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बचते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 11 Dec 2023, 3:46 PM IST

t20.png

Deepak Chahar India vs South Africa T20 Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते बिना गेंद फेंके ही यह मुक़ाबला रद्द हो गया। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टी20 सीरीज शुरू हो गई है और तेज गेंदबाज दीपक चाहर अबतक भारतीय स्क्वाड से नहीं जुड़े हैं।

दीपक चाहर को भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी। लेकिन वे पारिवारिक कारणों के चलते अबतक दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं और उनका बाकी दो टी20 मुकाबले में भी खेलना संदिग्ध है। चाहर की अनुपस्थिति में भारत के पास तेज गेंदबाजी के सिर्फ तीन विकल्प मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बचते हैं। चाहर वनडे टीम का भी हिस्सा हैं और संभावना है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़े सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'दीपक चाहर अभी तक डरबन में टीम के साथ जुड़ने में असमर्थ हैं। इसका कारण था कि उनके परिवार के एक करीबी सदस्य को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता थी। दीपक चाहर ने इस स्थिति में अपने परिवार के सदस्य की देखभाल के लिए व्यक्तिगत अवकाश की अनुमति ली है, इसलिए उन्होंने टीम के साथ शामिल होने से इनकार किया।'

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।