28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में हुई तेज गेंदबाज दीपक चाहर की वापसी, जानिए पूरे दौरे के बारे में

बीते शनिवार को बीसीसीआई ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में काफी समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 31 Jul 2022, 12:34 PM IST

deepak_chahar_t20.jpg

Deepak chahar

India Tour of Zimbabwe 2022: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान एक बार फिर शिखर धवन को सौंपी गई है। जबकि दीपक चाहर और राहुल त्रिपाठी ने वनडे टीम में जगह बनाई है। बता दें कि दीपक चाहर बैक चोट के चलते आईपीएल 2022 में भी नहीं खेल पाए थे और पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब तीन मैचों की जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में वह खेलते हुए नजर आएंगे। T20 वर्ल्ड कप 2022 के हिसाब से दीपक चाहर भारतीय टीम के लिए एक खास गेंदबाज हैं और इस दौरे पर भारतीय टीम मैनेजमेंट जिंबाब्वे के खिलाफ होने उन्हें पररखना चाहेगा

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय फैंस आशा कर रहे थे कि रन मशीन विराट कोहली की वापसी होगी लेकिन उन्हें इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। लेकिन क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट एशिया कप के लिए अवेलेबल रहेंगे जो अगस्त के आखिर में यूएई में होना है।

इसके अलावा भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ही इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। बता दें कि इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जो 18, 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे और तीनों ही मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले होंगे।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी

3 वनडे मैचों की सीरीज के जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

India ODI Squad Against Zimbabwe for 3ODI Series: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।