28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हुए दीपक हुड्डा

Deepak hooda Injured: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। दीपक हुड्डा चोट के कारण साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं। हुड्डा हैदराबद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में कमर में खिंचाव के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Sep 2022, 12:48 PM IST

deepak.png

India vs South Africa T20 series Deepak hooda ruled out: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कल से होने जा रही है। इस सीरीज से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर दीपक हुड्डा बैक इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। हुड्डा वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी चोट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है।

हुड्डा हैदराबद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में कमर में खिंचाव के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। रिपोर्ट के अनुसार उनकी जगह स्टैंड बायी श्रेयस अय्यर को जगह टीम में दी गयी है और इस स्थिति ने अय्यर के लिए विश्व कप के आसार भी खासे बढ़ गए हैं। हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले थे। दीपक हुड्डा को अगले कुछ दिन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मेडिकल टीम की निगरानी में गुजराने पड़ सकते हैं।

इसके अलावा इस सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। पांड्या की जगह शहबाज अहमद को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर रिजर्व खिलाड़ी रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के कंडीशन को देखते हुए भारतीय सेलेक्टर्स ने ये फैसला किया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी चुना गया था। लेकिन कोविड पॉज़िटिव होने के चलते वे उस सीरीज में नहीं खेल पाये। उनकी जगह उमेश यादव को टीम में जगह दो गई थी। शमी को लेकर बीसीसीआई के पास कोई अपडेट नहीं है।

भारतीय टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और शहबाज अहमद, श्रेयस अय्यर (संभावित)