
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Indian Premier League 2023 Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का सातवां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों ने किए ये बदलाव
इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी - अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने रोवमन पॉवेल को टीम से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोर्त्जे मैच में खेल रहे हैं। बंगाल के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी प्लेइंग-11 में रखा गया है। गुजरात ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। चोटिल केन विलियम्सन की जगह डेविड मिलर को टीम में शामिल किया है। वहीं, विजय शंकर की जगह बी साई सुदर्शन को जगह मिली है।
दिल्ली इस मैच में हर हाल में वापसी करना चाहेगी। दिल्ली को पहले मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात ने पहला मुक़ाबला आसानी से जीता था। हार्दिक पांड्या ने तीन ने पहले मुक़ाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया था।
हेड टू हैड -
अब तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया था। आईपीएल 2022 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 171 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम महज 157 रनों पर सिमट गई थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
दिल्ली कैपिटल्स - डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अमन खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिच नॉर्खिया और खलील अहमद।
गुजरात टाइटन्स - हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, मोहम्मद शमी।
Updated on:
04 Apr 2023 07:07 pm
Published on:
04 Apr 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
