
Delhi Capitals vs Mumbai Indians pitch and weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 16वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमें हर हाल में जीतना चाहेगी। दोनों टीमों को अबतक इस सीजन में एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। तो आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली की पिच और मौसम का हाल -
दिल्ली की पिच का हाल -
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंदबाजों के लिए इस ग्राउंड पर रन रोकना बेहद मुश्किल काम होता है। ऐसे में दिल्ली और मुंबई के दमदार बैटिंग लाइनअप को देखते हुए इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बारिश हो सकती है। पिछले हफ्ते यहां हुए दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबले में तेज गेंदबाजों को जबरदस्त मदद मिली थी। यहां दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 162 रन बना पाई थी। गुजरात ने भी यहां चेज़ करते हुए पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि गुजरात की टीम यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही थी।
साल 2019 से लेकर अब तक अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 मैच जीते हैं। केवल 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। अन्य दो मुकाबले टाई रहे हैं। इस स्टेडियम में आईपीएल के अब तक कुल 14 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम को मिली है, जबकि 10 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। यानी दिल्ली के इस मैदान पर रनों का पीछा करने वाली टीम की मौज रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम निश्चित तौर पर यहां चेज़ करना पसंद करेगी।
दिल्ली के मौसमा का हाल -
पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में तेज धूप खिली हुई है। यहां लगातार तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में मंगलवार को भी यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में आज मैच के दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं आज दिल्ली में शाम के वक्त 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
Published on:
11 Apr 2023 11:20 am
