7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: चेन्नई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, डेवोन कॉन्वे का अर्धशतक

IPL 2023: चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और डेवोन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Apr 2023, 11:02 PM IST

csk_bs_srh.png

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 29वां मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और डेवोन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने जडेजा की फिरकी के सामने घुटने टेक दिये। हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। उनके लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में 34 रन बनाए। वहीं चेन्नई के लिए जडेजा ने 3 विकेट झटके।

जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ रन आउट हुए। कॉन्वे का सीधे शॉट पर गेंद उमरान के हाथों से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जा लगी। तब ऋतुराज क्रीज से आगे निकल चुके थे। आउट होने से पहले ऋतुराज 30 गेंदों में 35 रन बना सके।

15वें ओवर में 110 के स्कोर पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा। मयंक मार्कंडे ने अजिंक्य रहाणे को मार्करम के हाथों कैच कराया। रहाणे 10 गेंदों में नौ रन बना सके। 17वें ओवर में 122 रन के स्कोर पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। मयंक मार्कंडे ने अंबाती रायुडू को क्लीन बोल्ड किया। रायुडू नौ गेंदों में नौ रन बना सके। इसके बाद मोएन आली और कॉन्वे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को पा लिया। हैदराबाद के लिए मयंक मार्कंडे ने दो विकेट झटके।