
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा के पिता की पिछले हफ्ते गोली मारकर हत्या कर दी ग थी। ऐसे में धनंजय का वेस्टइंडीज दौरे में मुश्किल लग रहा था। लेकिन अब खबर आ रहीं है के धनंजय वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे। वे पोर्ट ऑफ़ स्पेन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से दो दिन पहले 4 जून को टीम में शामिल होंगे।
भारत के खिलाफ लगाया था शतक
दरअसल श्रीलंका टीम जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो रही थी उसके 12 घंटे पहले धनंजय के पिता रंजन डी सिल्वा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। धनंजय पहले टेस्ट से दो दिन पहले टीम में शामिल होंगे। पोर्ट ऑफ़ स्पेन तक पहुंचने के लिए उन्हें पूरा एक दिन लम्बी उड़न भरनी होगी। ऐसे में उनका पहले टेस्ट में खेलना संभव नहीं होगा। धनंजय ने हालही में टीम में वापसी की थी। भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में धनंजय द्वारा लगाए गए शतक की मदद से श्रीलंका एक शर्मनाक हार से बच गया था। इतना ही नहीं इस सीरीज के बाद बंगलदेश में भी उन्होंने शतक लगाया था। ऐसे में श्रीलंका चाहेगा के धनंजय टीम में शामिल हो और एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करें।
धनंजय के पिता रंजन डी सिल्वा राजनेता थे
वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिक इन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, 24 मई की रात को किसी अज्ञात शख्स ने धनंजय के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्रीलंका की पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि धनंजय के पिता रंजन डी सिल्वा को कोलंबो के दक्षिण में स्थित राथमलाना क्षेत्र में गोली मारी गई। उनके रंजन डी सिल्वा श्रीलंका के एक राजनेता थे। आपको बता दें कि श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से हालात काफी खराब है। वहां सिंहली औऱ बौद्ध धर्म के बीच मतभेद की खबर सामने आई थी। जिसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आपातकाल की घोषणा भी की थी।
Published on:
3 Jun 2018, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.