30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: कोहली के चैलेंज को धवन ने यूं किया पूरा, अब गब्बर ने दिलजीत दोसांझ को दी चुनौती
Play video

VIDEO: कोहली के चैलेंज को धवन ने यूं किया पूरा, अब गब्बर ने दिलजीत दोसांझ को दी चुनौती

कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए धवन को चुनौती दी थी। जिसे गब्बर ने पूरा किया। साथ ही धवन ने अब दिलजीत दोसांझ को चैलेंज दे डाली।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Mar 2018, 9:00 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय नियमित कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर है। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को चैलेंज किया था। धवन ने कोहली के इस चैलेंज को न केवल पूरा किया बल्कि पंजाब फिल्म के स्टार दिलजीत दोसांझ को चुनौती दे डाली।

कोहली ने ये दिया था चैलेंज –

दरअसल कप्तान कोहली ने पीठ पर टूरिस्ट बैग लेकर डांस मूव्स दिखाए थे। कोहली ने इस चैलेंज स्वैगपैक चैलेंज का नाम दिया था। कोहली ने ट्विटर पर लिखा था कि ये देखो मेरा स्वैगपैक चैलेंज, शिखर धवन क्या तुम्हें लगता है कि तुम इससे बेहतर कर सकते हो। अगर हां, तो मेरा ये चैलेंज एक्सेप्ट करो।

देखें कोहली के डांस स्टेप का वीडियो-

 

https://twitter.com/hashtag/AmericanTourister?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दोसांझ को दी चुनौती –

धवन ने कोहली की इस चुनौती को स्वीकार किया। धवन ने श्रीलंका से भी इस चैलेंज को पूरा किया। धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह कप्तान कोहली के स्वैगपैक चैलेंज को पूरा करते दिख हैं। धवन ने पीठ पर टूरिस्ट बैग लादा औऱ अपने होटल रूम में गजब का डांस मूव दिखाया। शिखर धवन ने लिखा- विराट कोहली ये देखो, मैंने तुम्हारा चैलेंज पूरा किया। अब मैं दिलजीत दोसांझ को चैलेंज देता हूं कि वो मेरा स्वैगपैक चैलेंज एक्सेप्ट करें और इसे दूसरे लेवल तक ले जाए।