5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी और ईशान ने खेला फुटबॉल, धड़क की टीम ने भी दिया साथ

धोनी अभी अपनी टीम से दूर हैं और छुट्टियों का भरपूर मजा ले रहे हैं । अब इसी बीच धोनी का पुराना प्यार यानी फुटबॉल जाग गया है । उन्हें धड़क फिल्म के में लिड ईशान खट्टर के साथ फुटबॉल खेलते देखा गया है ।
2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Jul 23, 2018

dhoni playing football with ishan and jhanvi of movie dhadak

धोनी और ईशान ने खेला फुटबॉल, धड़क की टीम ने भी दिया साथ

नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज अच्छे से जानते हैं सुर्ख़ियों में रहना । जब क्रिकेट से वो दूर होतें हैं तब भी कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं की सभी की नजरें उनपर हो होती हैं । धौनी अभी प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी के सिलसिले में मुंबई में हैं ।


जागा फुटबॉल प्यार
हमने उस शादी में तो धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को उनकी बेटी जीवा के साथ देखा था । तीनों की तस्वीरें और वीडियोज को इनके फैन बेहद पसंद करते हैं । धोनी अभी अपनी टीम से दूर हैं और छुट्टियों का भरपूर मजा ले रहे हैं । अब इसी बीच धोनी का पुराना प्यार यानी फुटबॉल जाग गया है । उन्हें धड़क फिल्म के में लिड ईशान खट्टर के साथ फुटबॉल खेलते देखा गया है ।


ईशान और जाह्नवी भी मना रहें छुट्टियां
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क आज कल सुर्ख़ियों में है । फ़िल्म 'धड़क' 2016 में आई मराठी सुपर हिट फिल्म 'सैराट' की रीमेक है, जिसे नागराज मंजुले ने बनाया था।फिल्म के प्रमोशन के लिए इसके दोनों ही स्टार जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं । दोनों को रोज ही नई जगहों पर किसी खास ही अंदाज में देखा जाता रहा है । अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का रिस्पॉन्स भी फिल्म के लिए ठीक आ रहा है तो ईशान भी अब कुछ आराम करना चाहते हैं ।


धोनी से मिलें खट्टर
इसी कर्म में रविवार को उनकी मुलाक़ात धोनी से हो गई । धौनी को फुटबॉल में कितनी दिलचस्पी है, यो तो हम सब ही जानते हैं। क्रिकेट में आने से पहले वो गोलकीपर हुआ करते थे। वहीं, ईशान भी रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ अकसर फुटबॉल खेलते नजर आए हैं। बस दोनों ने फैसला किया फुटबॉल खेलने का और मैच शुरू हो गया ।

खेला फुटबॉल हुई मस्ती
दोनों को साथ में फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। दोनों की साथ में फुटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वो एक दूसरे के आमने-सामने खेल रहे हैं। ईशान इससे पहले बियॉन्ड द क्लाउड्स से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। इस दौरान ग्राउंड में धड़क के डायरेक्टर शशांक खेतान को भी फुटबॉल खेलते देखा गया।


वीडियों भी हुआ वायरल
धोनी के साथ सब ने खूब मस्ती की और इस विशेष मैच का वीडियों सोशल अकाउंट्स पर भी डाल दिया । ईशान को फैंस का अच्छा प्यार मिल रहा है । ऐसे में धोनी के साथ उनका यह अनोखा अंदाज में फुटबॉल खेलना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।