27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनेश कार्तिक का खराब प्रदर्शन जारी, एबी डिविलियर्स के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2023: इस मैच में एक बार फिर RCB के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का बल्ला नहीं चला और वे 11 गेंद पर 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसी के सार्थ कार्तिक ने पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 May 2023, 2:35 PM IST

dk.png

Dinesh Karthik Indian Premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आधे से ज्यादा सीजन खत्म हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का अबतक का सफर काफी अच्छा रहा है। टीम ने 9 में 5 मैच जीते हैं और 10 अंकों के साथ वह पांचवे नंबर पर है। सोमवार को भी RCB ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लोस्कोरिंग मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उनके घर पर 18 रनों से हरा दिया।

इस मैच में एक बार फिर RCB के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का बल्ला नहीं चला और वे 11 गेंद पर 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसी के सार्थ कार्तिक ने पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईपीएल के इतिहास में यह 14वीं बार है जब कार्तिक रनआउट हुए हैं। एबी डिविलियर्स भी आईपीएल में 14 बार इस तरह से आउट हुए हैं।

यह भी पढ़ें : जब गौतम गंभीर ने युवा कोहली को दे दिया था अपना 'मैन ऑफ द मैच', झगड़े के बाद पुराना वीडियो वायरल

कार्तिक से ज्यादा सुरेश रैना और अंबाती रायडू 15- 15 बार और शिखर धवन और गौतम गंभीर 16 - 16 बार रनआउट हो चुके हैं। आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक का बल्ला पूरी तरह से शांत है। कार्तिक ने पिछले 9 मैचों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 12.37 का रहा, जबकि बेस्ट स्कोर महज 28 रन है। वो दो बार इस दौरान डक पर आउट हुए हैं जबकि स्ट्राइक रेट 133.78 का रहा है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट
16 – शिखर धवन
16 – गौतम गंभीर
15 – सुरेश रैना
15 – अंबाती रायडू
14 – एबी डिविलियर्स
14 – दिनेश कार्तिक

बता दें इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। कृष्णप्पा गौतम ने सबसे ज्यादा 13 गेंदों में 23 रन बनाए। इस हार के साथ लखनऊ की टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, बैंगलोर के भी नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। बैंगलोर की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : विराट बोले- तू मेरे जूते.... बराबर भी नहीं, नवीन से कोहली के झगड़े का पूरा किस्सा जानिए