31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL के बाद अब वर्ल्ड कप और एशिया कप भी होगी फ्री स्ट्रीमिंग, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप 2023 के आधिकारिक टेलिकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में जियो की तर्ज पर हॉटस्टार भी इस बार एशिया कप और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों की स्ट्रीमिंग फ्री में करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Jun 2023, 2:45 PM IST

wc.png

आने वाले कुछ महीने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत जबर्दस्त रहने वाले हैं। इस साल के अंत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है। वहीं उससे पहले एशिया कप 2023 का भी आयोजन किया जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फैंस को ये दो मेगा टूर्नामेंट देखने के लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह ये भी फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम होंगे।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप 2023 के आधिकारिक टेलिकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में इन मैचों की ऑनलाइन स्टीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर होगी। ऐसे में जियो की तर्ज पर हॉटस्टार भी इस बार एशिया कप और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों की स्ट्रीमिंग फ्री में करेंगे। इतना ही नहीं आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 भी हॉटस्टार में फ्री स्ट्रीम किया जाएगा।

डिज्नी+ हॉटस्टार के प्रमुख साजिथ शिवनंदन ने कहा, 'डिज्नी हॉटस्टार भारत में तेजी से विकसित हो रहे OTT उद्योग में सबसे आगे रहा है और दर्शकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए हमने जो विभिन्न इनोवेशन पेश किए हैं, उससे हमें अपने दर्शकों को खुश करने में मदद मिली है। एशिया कप और ICC पुरुष वर्ल्ड कप को व्यापक दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने से, हमें विश्वास है कि हमें एक ओवरऑल इको-सिस्टम को विकसित करने में मदद मिलेगी।'

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस साल भारत में किया जाना है। ये अक्टूबर-नवंबर के बीच हो सकता है। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेगी जिसमें से 8 टीमों ने डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है वहीं बाकि टीमों का चयन जुलाई में खेले जाने वाले क्वालिफायर के माध्यम से होगा। इन मैचों के स्ट्रीमिंग राइट्स स्टार के पास है। जिसके तहत टीवी पर मैच स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकते हैं। वहीं मोबाइल पर डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर इसका आनंद उठाया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल