9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: 708 के जवाब में 336 रन पर ढेर हुई साउथ जोन, जीत की दहलीज पर ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन

Duleep Trophy 2026 के खिताबी मुकाबले में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे, जिससे उसे 372 रनों की बढ़त मिली है। पहली पारी में बढ़त के कारण ईस्ट जोन का चैंपियन बनना तय माना जा रहा है।
2 min read
Google source verification
East Zone vs South zone

ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन (फोटो- BCCI Domestic)

East Zone vs South Zone:दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में साउथ जोन की पहली पारी सिर्फ 336 रन पर ढेर हो गई है। इससे पहले इस जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उन्हें अब 372 रनों की बढ़त मिल गई है। इस बढ़त के बाद अब ईस्ट जोन की जीत सुनिश्चित हो गई है। खिताबी मुकाबला 5 दिनों का होगा और अगर मैच ड्रॉ होता है, तो ईस्ट जोन चैंपियन बन जाएगी। BCCI के नियम के अनुसार, अगर घरेलू क्रिकेट का कोई भी मल्टी-डे मुकाबला ड्रॉ होता है, तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाता है।

ईशान-सूर्यवंशी ने भी की गेंदबाजी

साउथ जोन के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 99 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। उन्हें कुनैन कुरैशी ने 99 के स्कोर पर आउट किया, तो देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी ने 2, मुकेश कुमार ने 3 विकेट चटकाए, तो कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन ने भी 2-2 विकेट हासिल किए। वैभव सूर्यवंशी ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 10 रन दिए, तो वहीं ईशान किशन ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया और एक ओवर में 8 रन दिए।

20 रन के भीतर गिरे आखिरी 4 विकेट

साउथ जोन के आखिरी 4 विकेट सिर्फ 20 रन के भीतर गिर गए। एक समय साउथ जोन ने 315 रन बना लिए थे और उनके 6 विकेट गिरे थे, लेकिन 318 पर उनका सातवां विकेट गिरा और 336 पर पूरी टीम ढेर हो गई। फॉलोऑन देने के बजाय ईस्ट जोन ने दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर दी है।

इससे पहले ईस्ट जोन के लिए ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली थी, तो कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए थे। शिखर मोहन और अभिमन्यु ईश्वर ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं, तो अनुकूल रॉय ने 45 और कुनैन कुरैशी ने 40 रन का योगदान दिया। इस दौरान गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज ने 25 ओवर में 140 रन लुटाए थे, लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

ईस्ट जोन ने आखिरी दलीप ट्रॉफी का खिताब साल 2012 में जीता था, तो साउथ जौन 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनी थी। ईस्ट जोन इससे पहले 2 बार चैंपियन बन चुकी है तो साउथ जोन ने 13 बार ट्रॉफी उठाई है।