9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK: ‘मुझे पहले से ही पता था कि हम 3-0 से हारेंगे’, वसीम अकरम ने बताया क्यों की थी ऐसी भविष्यवाणी

England vs Pakistan: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बर्मिंघम में शुरू होने जा रहा है। इससे पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तान की लगातार हार पर बड़ा बयान दिया और कहा कि उन्हें पहले से ही 3-0 की हार की उम्मीद थी।
2 min read
Google source verification
ENG vs PAK Lords Test

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (फोटो- England Cricket X)

England vs Pakistan Test 2026: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से बर्मिंघम में शुरू होगा। इस सीरीज से पहले टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बताया है कि उनको पहले से उम्मीद थी कि पाकिस्तान इस दौरे पर 3-0 से हारने वाली है। पहले दो मुकाबलों में बुरी तरह हार झेलने वाली पाकिस्तान की टीम में पिछले सप्ताह कई बड़े बदलाव हुए हैं। टीम से अचानक सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया। उसके साथ कई कोचिंग स्टाफ को भी हटा दिया गया।

अकरम ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

दुनियाभर में इस कदम को लेकर लोगों ने अलग-अलग राय रखी। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम का समर्थन करते नजर आए, तो कई दिग्गजों ने इसकी जमकर आलोचना भी की। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इस कदम पर अपनी राय रखी और साथ ही बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा, "मुझे पहले से ही पता था कि इंग्लैंड दौरे पर हम 3-0 से हारने वाले हैं। इस भविष्यवाणी के पीछे कोई रॉकेट साइंस नहीं है। हमारी बैटिंग खराब है, हमारी बॉलिंग औसत से भी कम है और फील्डिंग सबसे खराब है। ऐसे में हारना तय था।"

खिलाड़ियों को बनाया अकरम ने निशाना

1987 से 1996 तक पाकिस्तान ने लगातार तीन टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में जीती थीं और वसीम अकरम उन तीनों सीरीज का अहम हिस्सा थे। उन्होंने पाकिस्तान की आखिरी दो टेस्ट सीरीज में कप्तानी भी की थी, जहां पर पाकिस्तान को जीत मिली थी। अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बड़े बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का एटीट्यूड सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। वो सब अपने आप को बहुत बड़ा खिलाड़ी समझते हैं। दूसरे टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने बड़ा फैसला किया और कप्तान सरफराज अहमद समेत 7 खिलाड़ियों को वापस देश भेज दिया। वसीम अकरम ने बताया कि मुझे हमेशा पूछा जाता है कि आप पाकिस्तान क्रिकेट की हेल्प क्यों नहीं करते हैं।

अब तक इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में चार बार बल्लेबाजी की है और एक भी बार 200 के आंकड़े को नहीं छुआ है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी 171 रन पर ढेर हो गई थी, तो दूसरी पारी में सिर्फ 135 रन बना पाई थी। इसके बाद से लीड्स में भी पाकिस्तान का बुरा हाल जारी रहा, जहां पहली पारी में वह सिर्फ 110 रन बना पाए, तो दूसरी पारी में 194 रन पर ढेर हो गए थे। पहले मैच में तो उन्हें एक पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था।